Move to Jagran APP

युवक की महाराष्ट्र में मौत,हत्या की आशंका

बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी एक (17) वर्षीय युवक की बीते 17 जुलाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मौत हो गई। मौत का कारण युवक के दोस्तों से पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने रविवार को बखिरा थाने में मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:02 PM (IST)
युवक की महाराष्ट्र में मौत,हत्या की आशंका
युवक की महाराष्ट्र में मौत,हत्या की आशंका

संतकबीर नगर: बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी एक (17) वर्षीय युवक की बीते 17 जुलाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मौत हो गई। मौत का कारण युवक के दोस्तों से पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने रविवार को बखिरा थाने में मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए घटनास्थल के संबंधित थाने पर शिकायत करने की बात कहीं।

loksabha election banner

शिकायती पत्र में थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी विश्वनाथ साहनी पुत्र परावन ने कहा है कि चार माह पूर्व हमारे लड़के इंद्रजीत से गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। मेरे लड़के ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था। मेरा लड़का घर आ गया। आरोप लगाते कहा कि बीते दो जुलाई 2019 को वह लोग मेरे लड़के को अपने किराए से कोल्हापुर (महाराष्ट्र) ले गए। 17 जुलाई 2019 को रात्रि लगभग एक बजकर 30 मिनट पर मेरे लड़के की हत्या हो गई। इस घटना की जानकारी मेरे गांव का दूसरा व्यक्ति सुबह चार बजे दिया। पुलिस की सलाह पर मृतक के परिजन महाराष्ट्र के लिए निकल गए हैं। ग्रामीणों ने बताया मृतक युवक काफी मिलनसार था उसके साथ कुछ जरूर अनहोनी हुई है। एक तरफ जहां घटना से युवक के घर कोहराम मचा हुआ है वही दूसरी तरफ घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया घटना स्थल महाराष्ट्र का है। शव का पीएम वहीं पर हुआ है। जांच वहीं के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.