Move to Jagran APP

श्रमिकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

संतकबीर नगर केंद्रीय श्रम संगठनों औद्योगिक फेडरेशन व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को श्रमिकों ने शहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी के बीच डीएम कार्यालय पर प्रदशर्न कर मांगपत्र सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:11 PM (IST)
श्रमिकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
श्रमिकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

संतकबीर नगर: केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशन व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को श्रमिकों ने कामकाज ठप रखा। खलीलाबाद शहर में नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

prime article banner

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संगठित, असंगठित मजदूर, कर्मचारियों, मनरेगा, खेत मजदूर, किसान, दुकानदारों के जनवादी समस्याओं के निराकरण एवं नगरपालिका परिषद खलीलाबाद, मगहर नगर पंचायत को मिलाकर नगर निगम बनाया जाए। मगहर से खलीलाबाद तक 50 फीट चौड़ी व नौ किमी लंबी सुरंग की नए सिरे से जीर्णोद्वार करके सफाई कराई जाए। बंद मिलों को चलाने की पहल करके पलायन रोका जाए। प्रदर्शन के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि नई पेंशन स्कीम रद्द करके पुरानी पेंशन योजना बहाल कर रोजगार सृजन को ठोस पहल होनी चाहिए। ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि हरिहरपुर नगर पंचायत के जगदीशपुर व शुक्लइनियां वार्ड निवासी भूमिहीन खेत मजदूरों के निरस्त पट्टे को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। इस मौके पर ट्रेड यूनियन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, ई-रिक्शा चालक यूनियन श्यामजी, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संरक्षक अयोध्या चौधरी, ट्रेड यूनियन कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, ई-रिक्शा चालक यूनियन श्यामजी, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संरक्षक अयोध्या चौधरी, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बदरुद्दीन अंसारी, यदुवंश, सरोज गुप्ता, मनोरमा, सदानंद गुप्त, शिवनाथ, कृष्णकुमार, बाबूलाल मौजूद रहे।

बीमा निगम कर्मी भी रहे हड़ताल पर

आल इंडिया इंश्योरेस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मियों ने हड़ताल किया। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर खलीलाबाद कार्यालय पर विरोध जताया। जनपदीय मंत्री अशोक कुमार राय व गोपालशरण पाठक के नेतृत्व में नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि आत्मनिर्भर के प्रतीक नीजी संस्थान व सरकारी संस्थानों को कमजोर करने की विनिवेश नीति वापस ली जाए। जनविरोधी श्रमिक विरोधी नीति वापस ली जाए। केंद्र सरकार बीमा विभाग को बेचने का जो कुचक्र कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अशोक राय, राजकुमार, सदानंद, हरिचरन, जगदीश प्रसाद, शिखा श्रीवास्तव, रूचि त्रिपाठी, कंचन, बालमुकुंद तिवारी, नीरज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK