Move to Jagran APP

सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके वार्ड नंबर तीस से पार्टी के प्रत्याशी जावेद अहमद को जिला पंचायत का सदस्य का चुनाव जितवाया था लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने पैसे की लालच में आकर भाजपा प्रत्याशी को वोट किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 11:00 PM (IST)
सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

संतकबीर नगर : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। यहां 14 सितंबर को जिले में आ रहे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के स्वागत व सभा की तैयारियां के बारे में चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत करने व सभा को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान कुछ लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि 14 सितंबर को जिले में प्रदेश अध्यक्ष का आगमन मेंहदावल विधान सभा के करमैनी की तरफ से होगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियां पूरी कर लें और जगह-जगह स्वागत में जुट जाएं। जनपद में अध्यक्ष के कार्यक्रम का उद्देश्य कुर्मी समाज के साथ ही अन्य जाति के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता उब चुकी है। 2022 में सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता काम कर रही है। भाजपा सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में कोरम पूरा करने का काम हुआ है। पूर्व विधायक अलगू चौहान, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, अब्दुल कलाम, लोरिक यादव, जयराम पांडेय, केडी यादव, कौशल चौधरी, अखिलेश चौधरी, शैलेंद्र यादव, राजमन यादव, जावेद खां, एकखाक अहमद, सैय्यद फिरोज अशरफ, विनोद यादव, आलोक यादव सोनू, रामा यादव , अजीम खान, रामनाथ चौरिसिया, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक आदि मौजूद रहे।

एआइएमआइएम के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक की अगुवाई में गुरुवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि पार्टी के साथ दगा करने वाले और भाजपा का साथ देने वाले जिला पंचायत सदस्य को बिना उन लोगों से पूछे पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष ने वापस कर लिया। इससे पार्टी की नीतियों को गहरी चोट पहुंची है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके वार्ड नंबर तीस से पार्टी के प्रत्याशी जावेद अहमद को जिला पंचायत का सदस्य का चुनाव जितवाया था, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने पैसे की लालच में आकर भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। जिला कार्यकारिणी की शिकायत पर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बिना जिला कार्यकारिणी को बताए और पूछे ही आरोपित जिला पंचायत सदस्य को पार्टी में वापस कर लिया। इससे पूरा संगठन खफा है। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इस्तीफा सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला मुख्य महासचिव मुहम्मद वसीम, महमूद अहमद, गुलाम नबी इदरीसी, जिला सचिव बाबूलाल, खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष मास्टर फिरोज, धनघटा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल हफीज, अब्दुल्लाह, महमूद अहमद, सहाबुद्दीन, मुहम्मद एहसान, नूर आलम, सुहेल खान आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.