पायठ टूटने से नीचे गिरकर मजदूर की मौत
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र की अगुवाई में उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति और उनकी टीम ने भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोक कर उनके पास मिले सफेद व पीले रंग वाले प्लास्टिक के दो झोलों को चेक किया।
संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के खरचा गांव में गुरुवार को एक मकान की सीढ़ी का निर्माण हो रहा था। इसी दौरान पायठ (मजदूरों के काम करने के लिए पटरे और बांस से बनाया गया सहारा) अचानक टूट गया। पायठ पर मौजूद एक मजदूर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी बाजार निवासी आलोक के परसा चौराहे पर बने नव निर्मित मकान में कई दिनों से प्लास्टर का कार्य चल रहा था। मकान की छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनाने के लिए बना पायठ दिन में लगभग एक बजे टूट गया। पायठ पर मौजूद खर्चा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर रामकेश नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनके स्वजन व गृहस्वामी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संकट में पड़ा परिवार
मृतक मजदूर की पत्नी संवारी देवी, पुत्र राजेन्द्र (21वर्ष), साहब राम (9वर्ष), पुत्री शालिनी (7वर्ष), सीमा (6 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहद गरीब परिवार के रामकेश मजदूरी करके परिवार चलाते थे। मुखिया की मौत से पूरा परिवार संकट में पड़ गया है।
बाइक से गांजा लेकर जा रहे दो युवक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम गांजा और बाइक बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र की अगुवाई में उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति और उनकी टीम ने भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोक कर उनके पास मिले सफेद व पीले रंग वाले प्लास्टिक के दो झोलों को चेक किया। इस दौरान सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में एक किलो तीन सौ ग्राम तो पीले रंग वाले झोले मे एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान
संजय मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा निवासी दुधौरा व प्रहलाद सिंह निवासी पोखरभिटवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के रूप में की गई। दोनो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।