Move to Jagran APP

महिलाओं ने स्वीकारा,स्वेच्छा से अपनाया ईसाई धर्म

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बयारा की अनुसूचित बस्ती में दर्जनभर से अधिक परिवारों के ईसाई धर्म अपना लेने की खबर जागरण में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के लोग सक्रिय हुए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:07 AM (IST)
महिलाओं ने स्वीकारा,स्वेच्छा से अपनाया ईसाई धर्म
महिलाओं ने स्वीकारा,स्वेच्छा से अपनाया ईसाई धर्म

संत कबीरनगर : कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बयारा की अनुसूचित बस्ती में दर्जनभर से अधिक परिवारों के ईसाई धर्म अपना लेने की खबर जागरण में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के लोग सक्रिय हुए। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। गांव की महिलाएं बोलीं कि उनका मन यीशु में रम चुका है। वे अपनी मर्जी से यीशु की शरण में हैं। समूह में प्रार्थना करने से गांव के कई लोगों का कष्ट दूर हुआ है।

loksabha election banner

अमरावती और पानमती ने कहा कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन के लोगों से कह दिया है कि उनका मन परिवर्तित हो गया है। पहले बस्ती में लोगों के बीच बवाल होता था, आज सभी मिलजुल कर रह रहे हैं। यह सब प्रार्थना से ही संभव हुआ है। परिवार के तमाम पुरूष शराब और गलत कामों में लगे थे, लेकिन अब सभी सुधर गए हैं। परमात्मा की शरण में आने से खुशहाली आई है। मालती, लक्ष्मी, विद्यावती, बासमती, विभा, प्रभावती, विमला, सृष्टी, दुर्गावती, अंजनी ने कहा कि उन्हें किसी का भय नहीं है। हर रविवार को बस्ती के सभी लोग एकत्र होकर परमात्मा को याद करते हैं। अब लोग इसे क्या मानते हैं, उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है। जब से वे लोग यीशु की शरण में हैं, तब से सब कुछ अच्छा चल रहा है। बस्ती में नहीं दिखे पुरूष

खबर प्रकाशित होने के बाद गांव में महिलाएं मुखर हैं, लेकिन पुरूष नहीं दिखे। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस बिना बताए उनके घरों में घुसकर पूछताछ कर रही है। सुबह ही तहसील कर्मी भी गांव में आए थे और धर्म परिवर्तन के बारे में जानकारी ले रहे थे।

धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। महिलाओं ने कहा कि उनका मन परिवर्तित हुआ है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसकी रिपोर्ट वह अपने वरिष्ठों को देंगे।

अजय कुमार सिंह, कोतवाल खलीलाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.