Move to Jagran APP

स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर दिखाया शौर्य

संतकबीर नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में गुरुवार विद्या मंदिर खलीलाबाद में स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर शौर्य का प्रदर्शन किया। जिले की 53 स्थानों पर कार्यक्रम हुआ और श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 06:39 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर दिखाया शौर्य
स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर दिखाया शौर्य

संतकबीर नगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में गुरुवार विद्या मंदिर खलीलाबाद में अखिल भारतीय दंड प्रहार महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। संघ की शाखा पर स्वयंसेवकों ने विविध क्रिया-कलाप के साथ शौर्य दिखाया। साहस का परिचय दिया। जिला प्रचारक ऋषिदीप ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सैनिकों का मान बढ़ाने के लिए संघ प्रत्येक वर्ष अपनी शाखाओं पर दंड प्रहार का आयोजन करता है। इस युद्ध में भारत के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान के लगभग 93000 सैनिकों को अपने शौर्य एवं पराक्रम के बल पर धूल चटाया था। इस विजय गाथा के इतिहास को भारत के जन-जन तक पहुंचाने हेतु संघ प्रत्येक वर्ष दंड प्रहार दिवस के रूप में मनाता चला आ रहा है। सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज पाठक ने अकेले 5112 दंड प्रहार लगाकर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान जिला संघ चालक गोपाल, जिला कार्यवाह महेंद्र, सह जिला कार्यवाह प्रवीण त्रिपाठी, नगर संघ चालक डा. केसी पांडेय, शारीरिक शिक्षण प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रमोद, भाष्कर मणि त्रिपाठी, नगर कार्यवाह सौरभ जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

53 शाखाओं पर हुए कार्यक्रम जिले में संघ की 70 शाखाओं में से 53 शाखाओं पर कार्यक्रम हुआ। 515 स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर 148362 दंड प्रहार लगाया।

श्रीरामजन्मभूमि के निमित एकत्र हुई धनराशि

-खलीलाबाद में गुरुवार को विश्व हिदू परिषद ने सह विभाग बौद्धिक प्रमुख भास्कर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संग्रह अभियान चलाया। श्रीराम जन्मभूमि के निमित धनराशि एकत्र की गई। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.