ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप
राहुल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर जॉबकार्ड धारकों के मजदूरी का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 08:59 PM (IST)
संत कबीरनगर : सांथा ब्लाक के बरईपार गांव के राहुल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर जॉबकार्ड धारकों के मजदूरी का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। नाबालिग मजदूरों के नाम से भी पैसा निकालने का आरोप लगाया है। शौचालय निर्माण के नाम पर धन निकासी की गई लेकिन अभी तक शौचालय पूर्ण नहीं कराए गए। उन्होंने प्रोजेक्ट का नाम बदलकर दोबारा भुगतान करने का भी आरोप लगाया है। पोखरे के सुंदरीकरण और खोदाई के नाम पर भी अवैध रूप से धन निकासी की बात कहते हुए उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें