साढ़े नौ किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
बेलहर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में गांजा तस्करों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। दो टीमों को तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया गया था। सूचना के आधार पर भगौसा पुल के पास पुलिसकर्मी धर्मनाथ यादव पुनीत पाठक संदीप यादव विनय कुमार के साथ छापेमारी की गई।
संतकबीर नगर: बेलहर पुलिस ने गांजा के एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ किग्रा 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।
बेलहर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में गांजा तस्करों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। दो टीमों को तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया गया था। सूचना के आधार पर भगौसा पुल के पास पुलिसकर्मी धर्मनाथ यादव, पुनीत पाठक, संदीप यादव, विनय कुमार के साथ छापेमारी की गई। मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा गया। आरोपित के पास से गांजा बरामद किया गया। आरोपित की पहचान धीरेंद्र चौधरी पुत्र राम गुलाब चौधरी निवासी बररोहिया कला थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुआ। आरोपित ने गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त रहने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
एफसीआइ के गोदाम से हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली खलीलाबाद के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में स्थित एफसीआइ के गोदाम का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे बोरे व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर एसएमआइ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
औद्योगिक चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि खलीलाबाद के डीघा बाईपास के समीप औद्योगिक क्षेत्र में एफसीआइ का एक गोदाम है। बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर इसमें रखा बोरे व अन्य जरूरी सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार को एसएमआइ को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।