अनियंत्रित टेंपो पलटी, चार घायल
बेलहर थाना क्षेत्र के गोइठहां चौराहे में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से बेलौहां सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
संतकबीर नगर : बेलहर थाना क्षेत्र के गोइठहां चौराहे में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से बेलौहां सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
मंगलवार की शाम करीब तीन बजे बांसी से सांथा की तरफ आ रही तेज रफ्तार टेंपो चौराहे पर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। टेंपो में सवार बरखू पुत्र रामकुमार, उर्मिला व उषा पुत्री रामकुमार तथा मनीषा निवासी हयातनगर गोनहां थाना बांसी बुरी तरह घायल हो गईं। घायलों में भाई व दो सगी बहनें शामिल हैं। चौथी भी परिवार की ही सदस्य है। हादसे में घायल सवार मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घायलों को देखने के बाद लोग ईश्वर का धन्यवाद कह रहे हैं कि सभी की जान बच गई।