प्रकाशोत्सव पर होगा अंखड पाठ व कीर्तन
खलीलाबाद गुरुद्वारा में मंगलवार को प्रथम गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव समारोह श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनेगा।श्रीगुरुसिंह साहब में सुबह छह बजे से अखंड पाठ होगा। कीर्तन व अरदास करके गुरु के समक्ष मत्था टेक कर मुराद मांगी जाएगी। गुरुद्वारा में रविवार को बैठक करके व्यवस्था बनाई गई।
संतकबीर नगर:खलीलाबाद गुरुद्वारा में मंगलवार को प्रथम गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव समारोह श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनेगा।श्रीगुरुसिंह साहब में सुबह छह बजे से अखंड पाठ होगा। कीर्तन व अरदास करके गुरु के समक्ष मत्था टेक कर मुराद मांगी जाएगी। गुरुद्वारा में रविवार को बैठक करके व्यवस्था बनाई गई।
संगत अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि प्रथम गुरु जन-जन में व्याप्त है। वह युग प्रवर्तक व लोकनायक रहे। विसंगतियों व आडंबरों का उन्होंने विरोध किया। भारत के अलावा अन्य देशों में धर्म का उपदेश देकर लोगों का मार्गदर्शन किया। ऐसे गुरु का प्रकाशोत्सव मनाकर हम सभी धन्य होते हैं। सरदार सतविदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि पाठ, भजन शबद के साथ लंगर किया जाएगा। जीवन चरित्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर उनके द्वारा मानवहित में किए गए सामाजिक, धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस मौके पर ज्ञानी जोगिदर सिंह, हरिभजन सिंह आदि मौजूद रहे।