महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना पाजिटिव
जिले में अब तक 156667 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 148908 निगेटिव और 2946 कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जनपद में अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2875 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमित 30 मरीजों का उपचार चल रहा है।
संतकबीर नगर: जांच में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत नौ नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं इससे अधिक 14 पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 3097 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 1608 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 1599 लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। वहीं खलीलाबाद ब्लाक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)-खलीलाबाद की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी, मगहर कस्बा के दो व धरैंची गांव के एक, हैंसर बाजार ब्लाक में प्रजापतिपुर व उमरिया गांव के एक-एक, सेमरियावां ब्लाक में सिसईमाफी गांव के दो तथा नाथनगर ब्लाक में हरिहरपुर कस्बे के एक कुल नौ नये कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 1,56,667 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 1,48,908 निगेटिव और 2,946 कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जनपद में अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2,875 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमित 30 मरीजों का उपचार चल रहा है।