Move to Jagran APP

नहीं भरा गया बंधे का रेन कट, लोगों में आक्रोश

लेकिन बंधे में बने रेन कट और रैट होल को आज तक नहीं भरे गये।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM (IST)
नहीं भरा गया बंधे का रेन कट, लोगों में आक्रोश
नहीं भरा गया बंधे का रेन कट, लोगों में आक्रोश

संतकबीरनगर : तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के बाढ से सुरक्षा के लिए बंधे का निर्माण करवाया गया है। लेकिन बंधे में बने रेन कट और रैट होल को आज तक नहीं भरे गये। स्थानीय लोग प्रशासन को तीन माह से बंधे की दु‌र्व्यवस्था की जानकारी दे रहे हैं। अब जब बाढ़ सिर पर आ गई है तो प्रशासन सब कुछ सही करने की बात कह रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

loksabha election banner

तहसील क्षेत्र के रामपुर से लेकर बहराडाड़ी तक सरयू नदी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 32 किमी बंधे का निर्माण करवाया गया है। इस वर्ष बंधे का रेन कट और रैट होल आज तक नहीं भरा गया। जिसका परिणाम है कि बंधे के किनारे बह रहे बाढ़ के पानी से बंधे के किनारे बसे लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। इस संबंध में पूछने पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बंधे का निरीक्षण किया गया है। जहां भी रेन कट व रैट होल हैं उसे भरने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.