Move to Jagran APP

नहीं भरा गया बंधे का रेनकट, लोगों में आक्रोश

बंधे के किनारे बह रहे बाढ़ के पानी से बंधे के किनारे बसे लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 11:04 PM (IST)
नहीं भरा गया बंधे का रेनकट, लोगों में आक्रोश

धनघटा, संत कबीरनगर : तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के बाढ़ से सुरक्षा के लिए बंधे का निर्माण करवाया गया है। लेकिन बंधे में बने रेनकट और रैट होल को आज तक नहीं भरा गया। स्थानीय लोग प्रशासन को तीन माह से बंधे की दु‌र्व्यवस्था की जानकारी दे रहे हैं। अब जब बाढ़ सिर पर आ गई है तो प्रशासन सबकुछ सही करने की बात कह रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

loksabha election banner

तहसील क्षेत्र के रामपुर से लेकर बहराडाड़ी तक सरयू नदी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 32 किमी बंधे का निर्माण करवाया गया है। इस वर्ष बंधे का रेनकट और रैट होल आज तक नहीं भरा गया। जिसका परिणाम है कि बंधे के किनारे बह रहे बाढ़ के पानी से बंधे के किनारे बसे लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बंधे का निरीक्षण किया गया है। जहां भी रेनकट व रैट होल हैं उसे भरने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.