Move to Jagran APP

क्षत्रियों के अतीत व वर्तमान पर होगी चर्चा

यह जानकारी क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षत्रिय वंशावली का इतिहास क्षत्रिय वंश की कुलदेवियों एवं पुरुषों से संबंधित चित्र गैलरी के माध्यम से समाज को जाग्रत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST)
क्षत्रियों के अतीत व वर्तमान पर होगी चर्चा
क्षत्रियों के अतीत व वर्तमान पर होगी चर्चा

संतकबीर नगर: खलीलाबाद ब्लाक के बनियाबारी गांव स्थित एक प्रतिष्ठान में 18 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम के चार बजे क्षत्रिय समागम (गैर राजनैतिक) होगा। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से क्षत्रिय समाज के शिरोमणियों का आगमन होगा। इसमें क्षत्रियों के अतीत और वर्तमान पर परिचर्चा होगी। लोग अपने सुझाव देंगे।

loksabha election banner

यह जानकारी क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षत्रिय वंशावली का इतिहास, क्षत्रिय वंश की कुलदेवियों एवं पुरुषों से संबंधित चित्र गैलरी के माध्यम से समाज को जाग्रत किया जाएगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से विश्व एवं राष्ट्र स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाले सपूतों को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए मेजर ध्यानचन्द सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डा. रघुनाथ चन्द सम्मान, सामाजिक कार्य में योगदान हेतु राजर्षि उदय प्रताप जूदेव सम्मान, सेना में योगदान हेतु परमवीर चक्र विजेता यदुनाथ सिंह सम्मान, कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए डा. कीर्ति सिंह सम्मान, पुलिस सेवा आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में योगदान के लिए श्रीप्रकाश सिंह सम्मान, ऋषि परम्परा में योगदान के लिए ब्रह्मर्षि विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी गांगेय हंस जी. बाबा हरिदेव जी (पूर्व अध्यक्ष पीसीएस संघ उप्र). सुलखान सिंह (पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र). यशपाल सिंह (पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र), डा. गुरु प्रसाद सिंह (डायरेक्टर एवं प्रोफेसर बीएचयू), काकोरी कांड के नायक रामप्रसाद बिस्मिल के भतीजे बिजेन्द्र सिंह तोमर एवं ठाकुर रोशन सिंह की पौत्र वधू विनिता सिंह, प्रथम परमवीर चक्र विजेता ठाकुर जदुनाथ सिंह के भतीजे राजेश सिंह, अमर शहीद मधु उपेन्द्र सिंह के परिवार के सदस्य पुष्कर सिंह-अठदमा स्टेट, प्रितु सिंह अहरा स्टेट, डा. संजय सिंह (क्षत्रिय धर्म संसद काशी के आयोजक), महेन्द्र सिंह परमार समेत पूरे देश के क्षत्रिय समाज के शिरोमणि भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.