पिछले वित्तीय सत्र के मनरेगा के अधूरे कार्य किए जाएंगे पूर्ण
प्रतिदिन न्यूनतम 50 मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर किया जाएगा पंजीकरण
संतकबीर नगर: पिछले वित्तीय सत्र 2020-21 के समस्त अपूर्ण कार्यो को सौ फीसद पूर्ण किया जाना है। ग्राम पंचायतों में एक ही कार्यस्थल पर 20 या अधिक मजदूरों के कार्य करने की स्थिति में महिला मेट उपस्थिति दर्ज करेंगी। मनरेगा में प्रतिदिन न्यूनतम 50 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। महिला मेट का सत्यापन, पंजीकरण, कार्य आवंटन मनरेगा साफ्ट पर अपडेट किया जाएगा। अति निर्धन परिवारों का सत्यापन कार्य करवाकर इसे अपडेट किया जाना है।
केंद्र सरकार ने रिएट माड्यूल लागू होने के बाद राज्य स्तर से पूर्व में सृजित समस्त भुगतान के लिए लंबित फंड ट्रांजेक्शन आर्डर (एफटीओ) को रिजेक्ट कर दिया है। रिजेक्ट किए गए एफटीओ का मैटेरियल लिस्ट एकाउंटेंट लागिन पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। ऐसे वेंडर जिनके बैंक जैसे पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन बैंक में विलय हो चुके है, उन वेंडरों का मैटेरियल लिस्ट तब तक प्रदर्शित नहीं होगा, जब तक नवीन बैंक की सूचना मनरेगासाफ्ट पर अपडेट नहीं होगी। उपायुक्त मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नवीन बैंक का नाम, आइएफसी कोड, डीपीसी लागिन पर अपडेट करना होगा। यदि वेंडर की सूचना अपडेट करने के लिए वेंडर को अनफ्रीज किया जाना है तो सीडीओ के हस्ताक्षर से वेंडर का जीएसटी नंबर, वेंडर का नाम तथा वेंडर को अनफ्रीज करने का कारण उल्लेख करना होगा। 23 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान
संतकबीर नगर : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिशा-निर्देश जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थान 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। आनलाइन कक्षाएं यथावत चलती रहेंगी। बीएसए दिनेश कुमार व डीआइओएस गिरीश कुमार सिंह को इससे अवगत करा दिया गया है।