आरक्षण पर टिकीं संभावित दावेदारों की निगाहें
संतकबीर नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार आरक्षण का क्या मानक होगा इस पर संभावित दावेदारों की निगाहें टिकीं हैं। जिला प्रशासन 1995 से 2015 तक के चुनाव के आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में जुटा है।
संतकबीर नगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार आरक्षण का क्या मानक होगा, इस पर संभावित दावेदारों की निगाहें टिकीं हैं। जिला प्रशासन 1995 से 2015 तक के चुनाव के आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में जुटा है। इन सबके बीच प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के संभावित दावेदार मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में लगे हुए हैं।
1995 से 2015 तक ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण की स्थिति पर नजर डालने पर पाएंगे कि क्षेत्र पंचायत बघौली में 1995 में पिछड़ी जाति, 2000 में पिछड़ी जाति महिला, 2005 में अनारक्षित, 2010 में अनारक्षित व 2015 में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत सांथा में 2000 में अनारक्षित, 2005 में महिला, 2010 में पिछड़ी जाति व 2015 में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत पौली में 2005 में अनारक्षित, 2010 में अनुसूचित जाति महिला व 2015 में पिछड़ी जाति महिला के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां में 1995 में महिला, 2000 में महिला, 2005 में अनुसूचित जाति, 2010 में अनारक्षित व 2015 में पिछड़ी जाति के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत मेंहदावल में 1995 में पिछड़ी जाति महिला, 2000 में पिछड़ी जाति, 2005 में अनारक्षित, 2010 में महिला व 2015 में पिछड़ी जाति के लिए सीट आरक्षित था। क्षेत्र पंचायत बेलहरकलां में 2005 में अनुसूचित जाति महिला, 2010 में पिछड़ी जाति व 2015 में महिला के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत नाथनगर में 1995 में अनुसूचित जाति, 2000 में अनारक्षित, 2005 में पिछड़ी जाति, 2010 में अनारक्षित व 2015 में अनारक्षित के लिए सीट आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद में 1995 में अनुसूचित जाति महिला, 2000 में अनारक्षित, 2005 में अनारक्षित, 2010 में पिछड़ी जाति महिला व 2015 में अनारक्षित के लिए सीट आरक्षित था। क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 1995 में अनुसूचित जाति महिला, 2000 में अनुसूचित जाति महिला, 2005 में पिछड़ी जाति महिला, 2010 में अनारक्षित व 2015 में भी अनारक्षित के लिए सीट आरक्षित था।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि
पंचायत चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने की तैयारियां चल रही हैं। आयोग के दिशा-निर्देश पर कार्य चल रहे हैं। पिछले चुनाव के आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।