देश की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने ली शपथ
देश के लोकतंत्र और सिपाहियों की रक्षा के लिए हम सभी को शपथ लेना होगा।
संत कबीरनगर : देश के लोकतंत्र और सिपाहियों की रक्षा के लिए हम सभी को शपथ लेना होगा। स्वतंत्रता आंदोलन से निकले लोकतंत्र, भाईचारे, समता, एकता, सामाजिक न्याय, देशप्रेम व भारत निर्माण के संदेश को हमें जन- जन तक पहुंचाना होगा। हम सभी का दायित्व है कि एक साथ मिलकर भारत की रक्षा करें।
यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहीं। वह सोमवार को खलीलाबाद के नेहरू तिराहे पर स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों को शपथ दिला रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी बादल चतुर्वेदी के नेतृत्व में आजादी मेरा अभियान के नाम से स्वर्गीय राजीव गांधी के सम्मान में 11 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों को बताने के साथ ही भाजपा के झूठ का पर्दाफाश होगा। इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, अहमद जमाल, अवनीश पांडेय, सतीश यादव, राजन ओझा, चमन सिंह, मतउल्लाह, इसरार अहमद, विजय विश्वकर्मा, दुर्गेश पाठक, गोविद शर्मा, अमित सिंह, दीपक सिंह, विजय गुप्त मौजूद रहें।