Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी की समस्याएं दूर होने तक जारी रहेगा संघर्ष: गीता

संतकबीर नगर : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक रविवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल में

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:33 PM (IST)
आंगनबाड़ी की समस्याएं दूर होने तक जारी रहेगा संघर्ष: गीता
आंगनबाड़ी की समस्याएं दूर होने तक जारी रहेगा संघर्ष: गीता

संतकबीर नगर : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक रविवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने समस्याएं गिनाते हुए निराकरण के लिए संगठन मजबूती पर जोर दिया। साथ ही संगठन विरोधी कार्य पर कार्यकर्ताओं का निष्कासन भी किया।

loksabha election banner

संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि समस्या निदान के लिए आश्वासन मिला है। यदि दीपावली तक मुख्यमंत्री द्वारा दोगुना मानदेय करने के लिए शासनादेश जारी नहीं होगा तो आंदोलन होगा। दीपावली न मनाकर विरोध जताया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने कहा कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यहां सर्व सम्मति से रघुनाथ प्रसाद, जिला संरक्षक अशोक आर्य, नाथनगर ब्लाक अध्यक्ष सरोज वर्मा को निष्कासित किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरोज ¨सह, जरीना खातून, प्रियंका ¨सह, रमाकांत राय, मकबूल, हेमंत यादव सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.