ताबिश खान बने मेंहदावल विधानसभा बसपा के प्रभारी
संतकबीर नगर मेंहदावल विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को पूर्व विधायक म

संतकबीर नगर: मेंहदावल विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खान को विधानसभा का प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मिले निर्देश के क्रम में बसपा के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने ताबिश खान की प्रत्याशी से संबंधित पत्र जारी किया।
मेंहदावल कस्बे के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि मायावती सरकार के सुशासन को जनता याद कर रही है। दोबारा फिर से जनता बसपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन के हित की बात करती है। बसपा सरकार में कानून का राज रहता है। बसपा सरकार आने पर सभी को समान दृष्टि से देखा जाता है। विपक्षी पार्टियों की विफलता को देखकर जनता बसपा सरकार बनाने को तैयार बैठी है। ताबिश खान ने कहा कि बसपा सरकार में सभी जाति, धर्म का हित सुरक्षित रहता है। बसपा कभी जाति, धर्म की राजनीति नहीं करती है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हमेशा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहीं। बसपा जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि बसपा का कार्यकर्ता जुझारू होता है। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है। इस दौरान पूर्व विधायक भगवानदास, कुलदीप मणि मिश्र, रामसूरत चौधरी, झिनकान प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, यशोदानंद निषाद, त्रियुगानंद गौतम, सुरेश चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कौन हैं मोहम्मद ताबिश खान
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सांथा ब्लाक के खजूरी गांव निवासी मोहम्मद ताबिश खान खेसरहा विधानसभा से 2007 से 12 तक बसपा के विधायक रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने इनका टिकट काट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने एएमआइएम पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ा। करीब 20 हजार मत प्राप्त हुए थे। वर्तमान में इनके परिवार के दो जिला पंचायत सदस्य हैं व ग्राम प्रधान का पद भी मौजूद है।
Edited By Jagran