Move to Jagran APP

झारखंड चुनाव की जीत पर बंटी मिठाई

झारखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेसी उत्साहित हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM (IST)
झारखंड चुनाव की जीत पर बंटी मिठाई
झारखंड चुनाव की जीत पर बंटी मिठाई

संतकबीर नगर: झारखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेसी उत्साहित हैं। मंगलवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर एकत्र होकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है, इसका परिणाम झारखंड का विधानसभा चुनाव परिणाम है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में अपराध, लूट, हत्या की घटनाएं बढ़ रहीं हैं, वह दिन दूर नहीं जब यूपी में भी जनता कांग्रेस के पक्ष में अपना मत देकर सरकार बनायेगी। इस मौके पर जिया अंसारी, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, चमन सिंह, संजय चौरसिया, शांति देवी, राजन लाला, राजीव गौड़, दुर्गेश पाठक, अमित कुमार, विजय शुक्ल, भुनेश्वर भारती, गोविद,शेष नाथ मौर्य, घनश्याम मिश्रा, जर्नादन यादव मौजूद रहें।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अजय कुमार लल्लू का मंगलवार को खलीलाबाद के डीघा बाईपास पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। वह प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर में घायल हुए लोगों से मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से अपराध पर अंकुश न लगा पाने के कारण इस्तीफा देने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.