लोकगीत व प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संतकबीर नगर हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में गुरुवार को सांस्कृतिक समिति की दो प्रतियोगिताएं हुई। लोकगीत गायन प्रतियोगिता में दो दर्जन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में गुरुवार को सांस्कृतिक समिति की दो प्रतियोगिताएं हुई। लोकगीत गायन प्रतियोगिता में दो दर्जन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुमारी सुप्रिया, लकी सिंह, जया त्रिपाठी, अनुराधा चौधरी, मंजू पटेल, पूजा गुप्ता, नूरजहां, उम्मेहानी, शिवम कुमार त्रिपाठी व अमरनाथ विश्वकर्मा की प्रस्तुति सराहनीय रही।
कार्यक्रम प्रभारी अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि लोकगीत हमारी संस्कृति का हिस्सा व धरोहर है। निर्णायक की भूमिका पूर्व प्राचार्य डा.रामाश्रय सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. विजय कृष्ण ओझा, गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष कंचनलता पांडेय, विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. चंद्रभान सिंह ने निर्वहन किया। इसी क्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को समूहबद्ध करके प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। राहुल चौहान, वेदव्यास, शिवम शर्मा, आलोक सोनी, शिवानी सिंह, अमित यादव, भीमराव,प्रिया पांडेय, आस्था श्रीवास्तव, वर्षा दूबे , नेहा, अनुराधा, सलोनी ने स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम प्रभारी डा. शशिकांत राव ने बताया कि परिणाम की घोषणा वार्षिक समारोह में की जाएगी। इस दौरान डा. अनुभव श्रीवास्तव, डा. राजेश गुप्ता, डा. दिनेश गुप्ता, डा. मनोज भारती, डा. आशा मिश्रा, डा. विजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मगहर में आमी तट पर विद्यार्थियों ने किया सर्वे
संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने गुरुवार को सर्वे किया। भूगोल विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत मगहर में आमी नदी के तट पर पहुंचकर प्रदूषण समेत अन्य विषयों पर जानकारी हासिल किया।
विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सतह पर स्थित समान ऊंचाई वाले बिदुओं की समुचित माप लेकर उसे पैमाने पर आलेखन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नेहा सिंह ने कहा कि भूगोल विषय के भू-आकृतिक विश्लेषण में समोच्च रेखीय सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण स्थान है। सर्वेक्षण विषय से संबंधित जानकारी व भौगोलिक ज्ञान हासिल करने में सहायक है।