मनबढ़ के डर से स्कूल नहीं जा रही छात्रा
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को गांव का ही एक समुदाय विशेष का युवक बीते 30 नवंबर को उस समय छेड़ने लगा जब वह स्कूल से वापस अपने घर जा रही थी। युवक अक्सर छात्रा को परेशान करता है। अब छात्रा मनबढ़ के डर से स्कूल नहीं जा रही है।
संतकबीर नगर : थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को गांव का ही एक समुदाय विशेष का युवक बीते 30 नवंबर को उस समय छेड़ने लगा, जब वह स्कूल से वापस अपने घर जा रही थी। युवक अक्सर छात्रा को परेशान करता है। अब छात्रा मनबढ़ के डर से स्कूल नहीं जा रही है। काफी दबाव के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में छात्रा के पिता ने लिखा है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी इंटर कालेज की छात्रा है। गांव का ही एक मनबढ़ युवक उनकी बेटी के साथ बदसलुकी करता था। 30 नवंबर को उसने छेड़खानी किया और बेटी का मोबाइल छीनकर नंबर भी ले लिया। बेटी ने जब विरोध किया तो वह जान माल की धमकी देने लगा। बेटी ने घर आकर रोते हुए आपबीती बताई। इतना ही नहीं बाद में आरोपित युवक उनके घर आकर धमकी दी कि वह उनकी बेटी को उठा ले जाएगा। मनबढ़ के डर से पूरा परिवार भयभीत है। बेटी भी तभी से स्कूल नहीं जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने बताया आरोपित कयूम उर्फ गोचू पुत्र वेदी खान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मनबढ़ को पकड़ लिया जाएगा।