सपाइयों का आंदोलन आज
सपा कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई बेकारी सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
संत कबीरनगर : सपा कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई, बेकारी सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य व सपा कार्यकर्ता मो. अहमद ने रविवार को बताया कि जिलाध्यक्ष गौहरअली खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह के दस बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से निकलेंगे। सपा नेता आजम खां की रिहाई व उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग करेंगे। राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को सौपेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें