Move to Jagran APP

अब तक कोरोना के 7.16 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच

8158 पाजिटिव जबकि 7.08 लाख लोग मिले निगेटिव

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 05:15 PM (IST)
अब तक कोरोना के 7.16 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच
अब तक कोरोना के 7.16 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच

संतकबीर नगर: कोरोना के 7.16 लाख नमूनों की अब तक जांच हो चुकी है। जांच में 8158 पाजिटिव जबकि 7.08 लाख लोग निगेटिव निकले हैं। अब तक 97 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, इलाज के बाद 8061 पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इधर जांच में कई दिनों से एक भी पाजिटिव मरीज नहीं मिल रहे हैं। लोगों के लिए यह राहत देने वाली बात है।

loksabha election banner

आंकड़ों पर नजर डालने पर पाएंगे कि अब तक आरटी-पीसीआर के तीन लाख 62 हजार 076, रैपिड एंटीजन टेस्ट के तीन लाख 46 हजार 971 व ट्रूनेट के 7175 कुल सात लाख 16 हजार 222 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें आरटी पीसीआर के 2561 नमूने पाजिटिव व तीन लाख 59 हजार 515 नमूने निगेटिव, रैपिड एंटीजन टेस्ट के 5006 नमूने पाजिटिव व तीन लाख 41 हजार 965 नमूने निगेटिव तथा ट्रूनेट के 591 नमूने पाजिटिव व 6584 नमूने निगेटिव मिले हैं। अब तक कुल 97 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केस और सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या शून्य है। 98.20 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर्स को लग चुके हैं टीके

इस जिले में 7421 लक्ष्य के सापेक्ष 6886 (92.79 फीसद) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना के टीके लगे हैं। वहीं 6608 लक्ष्य की जगह 6489(98.20 फीसद)फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगे हैं। जबकि 45 वर्ष से 60 साल के बीच के पांच लाख 23 हजार 526 लोगों को टीका लगना था, इसकी तुलना में दो लाख 84 हजार 656(54.37 फीसद) लोगों को यह टीका लगा है। इसके अलावा 18 वर्ष से 44 साल के बीच के सात लाख 33 हजार 782 लोगों को टीका लगना था, इसके सापेक्ष चार लाख 55 हजार 955 (62.14 फीसद) लोगों को टीका लगा है। इस तरह इन चार श्रेणी के 12 लाख 71 हजार 337 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य की तुलना में सात लाख 53 हजार 986 (59.31 फीसद) लोगों को यह टीका लगा है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील है। शत-प्रतिशत लोगों को टीका लग जाए, इसके लिए टीके की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जांच के लिए नियमित रूप से कोरोना के नमूने लिए जा रहे हैं।

डा. मोहन झा-एसीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.