Move to Jagran APP

संत कबीर नगर से मुंबई गया किशोर भोपाल में मिला

संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल से मुंबई के लिए निकला किशोर भोपाल में मिला। किशोर को लेकर भोपाल की विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) शनिवार को खलीलाबाद पहुंची और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM (IST)
संत कबीर नगर से मुंबई गया किशोर भोपाल में मिला
संत कबीर नगर से मुंबई गया किशोर भोपाल में मिला

संतकबीर नगर: जिले के मेंहदावल से मुंबई के लिए निकला किशोर भोपाल में मिला। किशोर को लेकर भोपाल की विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) शनिवार को खलीलाबाद पहुंची और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

loksabha election banner

किशोर ने पुलिस को जो जानकारी दी, उसके अनुसार, वह मेंहदावल क्षेत्र के घूरापाली गांव का रहने वाला है। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। मां का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी दो छोटी बहनें हैं। सितंबर 2020 में बहनों को बताए बगैर पिता के पास मुंबई जाने के लिए घर से निकल गया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की नजर उस पर पड़ी। महिला ने उसे अपने घर रोक लिया और रेलवे स्टेशन पर गुटखा बेचवाने लगी। सातवें दिन उसने मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ ली और भोपाल पहुंच गया। वहां जीआरपी ने उसे रेलवे स्टेशन पर रोते देखा तो पूछताछ की। उसनेसारी बातें बता दी। जीआरपी ने किशोर को विशेष किशोर पुलिस इकाई को सौंप दिया। गैंगस्टर को साढ़े तीन वर्ष की सजा संतकबीर नगर : अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने गैंगस्टर कैलाश उर्फ काजू को साढ़े तीन वर्ष का कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पांच फरवरी 2017 को बखिरा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कैलाश उर्फ काजू जो चोरी, लूट व अवैध शराब का धंधा करता है। इसके कृत्यों से आम जन मानस में भय व्याप्त है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विवेचक द्वारा आरोप पत्र प्रेषित किया गया तथा विचारण न्यायालय द्वारा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.