साहब! झोपड़ी में नहीं कट रही सर्दी की रात
सर्दी की आहट व कोहरे का कहर शुरू हो गया है। जिनके पास पक्के मकान है उनको तो रात गुजारने में परेशानी हो ही रही है। झोपड़ी में रहने वालों का हाल इसी से जाना जा सकता है। बेलहर विकास खंड के मनैतापुर में कुटुरा देवी का परिवार इसी प्रकार एक छप्पर में बसर करने को मजबूर है। अधिकारियों से फरियाद करने के बाद किसी ने उनकी सुधि नहीं ली।
संतकबीर नगर:सर्दी की आहट व कोहरे का कहर शुरू हो गया है। जिनके पास पक्के मकान है उनको तो रात गुजारने में परेशानी हो ही रही है। झोपड़ी में रहने वालों का हाल इसी से जाना जा सकता है। बेलहर विकास खंड के मनैतापुर में कुटुरा देवी का परिवार इसी प्रकार एक छप्पर में बसर करने को मजबूर है। अधिकारियों से फरियाद करने के बाद किसी ने उनकी सुधि नहीं ली।
मनैतापुर निवासी कुट़ुरा देवी के पति रामउजागिर मजदूरी करते हैं। उनका पूरा परिवार टूटी- फूटी झोपडी पर पालीथिन की पन्नी तानकर गुजर-बसर कर रहा है। कुटुरा ने बताया कि आवास की आस को लेकर ब्लाक पर गई तो मौजूद लोगों ने आश्वासन देकर लौटा दिया। समय बीता परंतु उनका सपना पूरा नहीं हो सका। प्रधान से लेकर अन्य जिम्मेदारों की चौखट चूमकर देख लिया। परिवार को एक अदद छत नहीं मिल सकी। चार परिवारों का कुनबा सर्दी की रात मुश्किल से काट रहा है। बीडीओ सांथा महाबीर सिंह ने बताया की गरीब परिवार को आवास क्यों नहीं मिला? इसकी जानकारी करवाकर जल्द ही परिवार को आवास से संतृप्त किया जाएगा।