आकिब को मिला किसान पिता का मजबूत संबल
सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले आकिब के पिता अलाउद्दीन पेशे से किसान हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM (IST)
धर्मसिंहवा : सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले आकिब के पिता अलाउद्दीन पेशे से किसान हैं। वह सांथा के राजेडीहा चौराहे पर हार्डवेयर की एक छोटी सी दुकान भी चलाते हैं। सामान्य परिवार के आकिब को उनके पिता ने पढ़ाई के लिए लगातार प्रोत्साहित किया तथा कड़ी मेहनत मजदूरी करके बेटे को तालीम दिलाया। आकिब के दो छोटे भाई यासीन व ताहिर हैं। दोनों ग्रेजुएशन करके सिविल सेवा की तैयारी में जुटे हैं। एक भाई राजस्थान में तो दूसरा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। आकिब के पिता अलाउद्दीन क्षेत्र के अच्छे किसान माने जाते हैं। उनकी मां गृहणी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें