क्षेत्र पंचायत सदस्य जानें अपना अधिकार: डीडी
विकास भवन स्थित डिस्ट्रिक्ट पंचायत रिसोर्स सेंटर(डीपीआरसी)में खलीलाबाद ब्लाक के एक सौ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप निदेशक पंचायतीराज बस्ती मंडल एमपी दूबे ने गुरुवार को दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुवार की भांति शुक्रवार को भी यहां पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
संतकबीर नगर: विकास भवन स्थित डिस्ट्रिक्ट पंचायत रिसोर्स सेंटर(डीपीआरसी)में खलीलाबाद ब्लाक के एक सौ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप निदेशक पंचायतीराज बस्ती मंडल एमपी दूबे ने गुरुवार को दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुवार की भांति शुक्रवार को भी यहां पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
उप निदेशक-पंचायतीराज बस्ती मंडल ने कहाकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को यह जानकारी होनी चाहिए कि उनका अधिकार क्या है? इसकी जानकारी होने पर ही वे अपने क्षेत्र का समग्र विकास कर पाएंगे। पंचायतों को सशक्त करने में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है।डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कहाकि क्षेत्र पंचायत सदस्य इस कार्यशाला में हर बिदु पर जानकारी प्राप्त करें और इसे अपने क्षेत्र में उपयोग करके दिखाएं। सहायक प्रबंधक आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसमें सक्रियता के साथ लगने को कहा। इस अवसर पर मंडलीय प्रोग्राम प्रबंधक के अलावा जिला समन्वयक प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।