गांवों में बांटे गए सैनिटाइजर और मास्क
कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ी है। इस क्रम में जिले के विभिन्न भागों में सैनिटाइजर और मास्क वितरण किया गया।
संत कबीरनगर: कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ी है। इस क्रम में जिले के विभिन्न भागों में सैनिटाइजर और मास्क वितरण किया गया। खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत कोल्हुआ में प्रधान श्रवण कुमार त्रिपाठी ने सहयोगियों के साथ घर-घर सैनिटाइजर व एक हजार मास्क वितरित किया। सभी को घरों में रहकर लाकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान हेमंत तिवारी, रमाशंकर चौधरी, लाल वचन मौर्या, अशोक तिवारी, साधू शरण, बुधिराम, रविन्द्र नाथ आदि शामिल रहे।
लॉकडाउन आपकी सुरक्षा का हथियार
मेंहदावल:जनता वैदिक शिक्षा समिति द्वारा कछार क्षेत्र के बढ़या, नौलखा,पचनेउरी, डुमरिया बाबू, पिड़ारीकला समेत अनेक गांवों में सेनिटाइजर और साबुन का वितरण किया गया। गजेंद्र नाथ राय ने आपदा विशेषज्ञ पुरुषोत्तम यादव के साथ लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान विभूति नारायण राय, डा. अजीत पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, संतोष कुमार यादव, उपेंद्र सिंह, शशि कुमार मद्धेशिया, जय कुमार पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेता ने किया सब्जी और राशन वितरित
नंदौर, फतेहपुर, दुर्गजोत,खरवनिया और सोनौरा में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने सब्जी और राशन का वितरण करवाया। उन्होंने सभी को खुद और परिवार को बीमारी से बचाने के लिए घर में ही रहने को कहा। इस दौरान डा. राकेश भट्ट, मौलाना अकबर अली, गुलाम समेत अनेक लोग साथ रहे।