आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
मार्ग दुर्घटना में मृत दो सगे भाइयों में अर्जुन कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सेवा भारती के कार्यकर्ता थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 10:43 PM (IST)
संत कबीरनगर: मार्ग दुर्घटना में मृत दो सगे भाइयों में अर्जुन कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सेवा भारती के कार्यकर्ता थे। वह प्रवासी मजदूरों की सेवा कार्य में अनवरत लगे थे। उनके निधन पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सोमवार को शोकसभा की। सभी ने दो मिनट मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सह जिला कार्यवाह भास्कर मणि त्रिपाठी, जिला सेवा प्रमुख राजकुमार, जिला प्रचारक अमरनाथ,जिला संपर्क प्रमुख संजय मिश्र, शशिकेश, विजय बहादुर, जयकार मिश्र, मनोज,गणेश चौहान,रविन्द्र सिंह,अखिलेश, ब्रह्मानंद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें