Move to Jagran APP

गोआश्रय स्थल की व्यवस्था में लाएं सुधार:सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी डा. बब्बन उपाध्याय ने शनिवार को विकास खंड के बढ़या और सरफरा में गोआश्रय स्थल पर व्यवस्था की पड़ताल की गई। सरफरा में सबकुछ ठीक मिलने पर संतुष्टि जाहिर करने के साथ ही उन्होंने बढ़या में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:43 PM (IST)
गोआश्रय स्थल की व्यवस्था में लाएं सुधार:सीडीओ
गोआश्रय स्थल की व्यवस्था में लाएं सुधार:सीडीओ

संतकबीर नगर: मुख्य विकास अधिकारी डा. बब्बन उपाध्याय ने शनिवार को विकास खंड के बढ़या और सरफरा में गोआश्रय स्थल पर व्यवस्था की पड़ताल की गई। सरफरा में सबकुछ ठीक मिलने पर संतुष्टि जाहिर करने के साथ ही उन्होंने बढ़या में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिया।

loksabha election banner

सीडीओ दिन के लगभग तीन बजे गोआश्रय स्थलों के जांच के क्रम में मेंहदावल विकास खंड के ग्राम सरफरा पहुंचे। यहां 25 गोवंशीय पशु रखे मिलने के साथ ही उनके चारा और पानी की समुचित व्यवस्था देखकर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने बढ़या में गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शेड को ठीक करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, रुदल यादव, बढ़या के ग्राम प्रधान शिवमूरत निषाद, थरौली के प्रधान दीपनरायन शर्मा, श्यामराज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.