Move to Jagran APP

मनरेगा में प्रधान-सचिव नाबालिग से करवा रहे काम

जिले के आला अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस मामले में खामोश हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM (IST)
मनरेगा में प्रधान-सचिव नाबालिग से करवा रहे काम
मनरेगा में प्रधान-सचिव नाबालिग से करवा रहे काम

संतकबीर नगर: प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक नाबालिग बच्चों से मनरेगा का काम करवा रहे हैं। ऐसा करके ये मनरेगा के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले के आला अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस मामले में खामोश हैं। पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चे ईंट ढो रहे हैं। पौली ब्लाक का मटौली गांव इसका उदाहरण है।

loksabha election banner

सरकार जहां सब पढ़े-सब बढ़े का नारा लगा रही है। सर्व शिक्षा अभियान से उन्हें मुफ्त में शिक्षा देने की पहल चल रही है। इसके बाद भी पौली ब्लाक के मटौली गांव में मनरेगा के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर मनरेगा से रामकेश के घर से लालचंद के घर तक आरसीसी मार्ग बनना है। यहां पर रविवार को नाबालिग बच्चे ईंट ढ़ोते हुए मिले। ऐसा करके सरकारी धन हड़पने का खेल चल रहा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रधान के ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। बीडीओ अमरेश चौहान ने कहा कि नाबालिग बच्चों से मनरेगा का काम करवाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक यूनियन जिलाध्यक्ष राजहंस ने कहा कि विकास कार्यों में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्रमिकों से समाज की प्रगति, समृद्धि तथा खुशहाली संभव है। श्रमिकों के हित में शासन स्तर से अनेक योजनाएं संचालित हैं। जागरूकता के अभाव से कइयों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें योजनाओं का लाभ व अधिकार दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविवार को नाथनगर ब्लाक के मुखलिसपुर कस्बे में पहली बैठक में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि ब्लाकवार टीम गठित करके श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। अभियान चलाकर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा। इनके बच्चों की शिक्षा व बेटियों की शादी में आने वाली समस्या को हल करने के लिए सार्थक पहल की जाएगी। श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। श्रमिकों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामवृक्ष, नरोत्तम प्रसाद, रमेश चौधरी, आदर्श, चंदन, आशीष, रामलौट, ऋतिकेश, सुरेश, नवीन कुमार, दीपक, आर्यन, रफीक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.