घरों में पूजन-अर्चन, मां कालरात्रि से विजय की प्रार्थना
चैत्र नवरात्र में मंदिरों व पूजा पंडाल में पूजन-अर्चन से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देवी के विभिन्न रूपों की पूजा के साथ मंगलवार को सातवीं देवी कालरात्रि की विधिविधान से पूजा हुई।
संतकबीर नगर: चैत्र नवरात्र में मंदिरों व पूजा पंडाल में पूजन-अर्चन से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देवी के विभिन्न रूपों की पूजा के साथ मंगलवार को सातवीं देवी कालरात्रि की विधिविधान से पूजा हुई। महानिशा, चंद्रमुंड संहारिनी की विधिविधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा हुई। कोरोना वायरस से बचाव पर अमल कर आस्थावानों ने घरों में पूजा की। आचार्य अनुसार कालरात्रि काल को जीतने वाली देवी हैं, जिन वस्तुओं से प्राणी दूर भागता है वह काली को अति प्रिय है। मां का स्वरूप भयानक होने के बाद भी मां का नाम शुभकारी है।
महागौरी की पूजा आज
लोक कल्याण के बुधवार को आठवीं देवी महागौरी की विधिविधान से आराधना होगी। महाष्टमी व नवमी पर सिद्धदात्री के पूजन, हवन व कन्या पूजन की तैयारी की जा रही है।
महाष्टमी आज
पंडित अभयनंदन त्रिपाठी के अनुसार एक अप्रैल को महाष्टमी पर व्रत रहेगा। दो अप्रैल को श्रीरामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव व हवन-पूजन होगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आप सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा व भगवान श्रीराम की स्तुति करें।