Move to Jagran APP

प्रभातफेरी, कवि दरबार, नगर कीर्तन से मनेगा शहीदी पर्व

संतकबीर नगर शहीदों के सरताज और नवम गुरु तेग बहादूर सिंह का शहीदी पर्व खलीलाबाद गुरुद्वार में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालुओं को काम बांट दिया गया है। सुरक्षा की मांग प्रशासन से की गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:56 PM (IST)
प्रभातफेरी, कवि दरबार, नगर कीर्तन से मनेगा शहीदी पर्व
प्रभातफेरी, कवि दरबार, नगर कीर्तन से मनेगा शहीदी पर्व

संतकबीर नगर: शहीदों के सरताज और नवम गुरु तेग बहादूर सिंह का शहीदी पर्व खलीलाबाद गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनेगा। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 दिसंबर से जनजागरण होगा। हर दिन अलग-अलग मार्ग पर प्रभातफेरी में नगर कीर्तन होगा।

loksabha election banner

खलीलाबाद गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज का तीन दिवसीय शहीदी पर्व 17 दिसंबर से प्रारंभ होगा। प्रथम दिन सुबह सात बजे श्रीअखंड पाठ होगा। नौ बजे से कीर्तन, शाम सात बजे से नौ बजे तक बच्चों के साहसिक करतब व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात लंगर छका जाएगा। 18 दिसंबर को ख्याति प्राप्त कथाकारों द्वारा कवि दरबार, कीर्तन, गुरु का लंगर, भजन-कीर्तन होगा। 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से अखंड पाठ की समाप्ति, कथा व्याख्या फिर दोपहर में प्रसाद वितरण होगा। तीन बजे से खलीलाबाद शुगर मिल मिल चौराहे से कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। पर्व की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते बनाए जाएंगे। प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है।

महापर्व को लेकर सिख समुदाय में भी उत्साह है।

समय माता मंदिर में कार्यक्रम आज

संतकबीर नगर : समय माता मंदिर में बुधवार को सुबह छह बजे से आरती होगी। इस मौके पर मां की श्रृंगार व विभिन्न रूपों का वर्णन किया जाएगा। पुजारी के साथ भक्त भी उपस्थित रहेंगे। शाम छह बजे से मां के श्रृंगार के समय भी नगर के लोग उपस्थित रहेंगे। आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। इसके बाद दर्शन-पूजन का कार्यक्रम शुरू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.