गुरुद्वारा से निकली प्रभातफेरी, गूंजी गुरुवाणी
खलीलाबाद शहर में स्थित गुरुद्वारा से रविवार की सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकली। गुरुवाणी की गूंज एवं कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। कालेज रोड बैंक चौराहा मिल चौराहा तक कीर्तन करते संगत श्रीगुरुसिंह सभागार पहुंची। यहां पर गुरु तेग बहादुर सिंह का स्मरण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
संतकबीर नगर : खलीलाबाद शहर में स्थित गुरुद्वारा से रविवार की सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकली। गुरुवाणी की गूंज एवं कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। कालेज रोड, बैंक चौराहा, मिल चौराहा तक कीर्तन करते संगत श्रीगुरुसिंह सभागार पहुंची। यहां पर गुरु तेग बहादुर सिंह का स्मरण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत सिंह, हरिभजन सिंह, प्रीतपाल सिंह, जोगिद्र सिंह, सतविदरपाल सिंह जज्जी, जसवीर सिंह, धर्म सिंह, भूपेंद्रपाल सिंह, बलवंत कौर, कवलजीत, कमलजीत कौर, जोगिद्र कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर, सरजीत, गुरमित कौर, रवींद्र कौर, गुरुविदर, जसविदर आदि मौजूद रहे।
दो सप्ताह तक चलने वाली प्रभातफेरी में दूसरे दिन सोमवार को सुबह छह बजे गुरुद्वारा में संगत एकत्र होगी। इसके बाद प्रभातफेरी गोला बाजार, नेहरू चौक तक जाएगी। कीर्तन के पश्चात अरदास रखी जाएगी।
गुरु तेग बहादुर महाराज का तीन दिवसीय शहीदी पर्व 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा। प्रथम दिन सुबह सात बजे श्री अखंड पाठ आरंभ होगा। नौ बजे से कीर्तन, शाम सात बजे से नौ बजे तक बच्चों के साहसिक करतब व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात लंगर छका जाएगा। 12 दिसंबर को ख्याति प्राप्त कथाकारों द्वारा कवि दरबार, कीर्तन, गुरु का लंगर, भजन-कीर्तन होगा। 13 दिसंबर को सुबह नौ बजे से अखंड पाठ की समाप्ति, कथा व्याख्या फिर दोपहर में लंगर कर प्रसाद वितरण होगा। तीन बजे से खलीलाबाद शुगर मिल मिल चौराहे से कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे। शहीदी पर्व में कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त हस्तियां शामिल हो रही है। गत्का व रागी जत्था के साथ देहरादून के भाई ओमबीर सिंह मुसाफिर व बीबी गगनदीप कौर खालसा बरनाला का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।