नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले पर केस
बखिरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:42 PM (IST)
संत कबीरनगर : बखिरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आठ जुलाई को पति के साथ वह खेत में खाद डालने गई थी। धनघटा क्षेत्र का एक युवक उनके गांव में एक व्यक्ति के घर रिश्तेदारी में आया था। मेरी लड़की को अकेला पाकर उसको मोबाइल, रुपया और अपना नंबर देने लगा। मना करने पर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और अश्लील हरकत करने लगा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें