डाकघर महुली में शारीरिक दूरी का पालन नहीं
जागरूकता के बाद भी तहसील क्षेत्र में जगह-जगह लापरवाही बरती जा रही है। डाकघर महुली में सुबह से भीड़ जुट रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM (IST)
संत कबीरनगर : कोविड-19 से हर ओर तबाही मची है। महामारी से बचाव को शारीरिक दूरी के पालन व मास्क प्रयोग करने का निर्देश है। जागरूकता के बाद भी तहसील क्षेत्र में जगह-जगह लापरवाही बरती जा रही है। डाकघर महुली में सुबह से भीड़ जुट रही है। यहां शारीरिक दूरी की अनदेखी हो रही है। इसके साथ ही महुली थाना, बैंक शाखा व बाजार में लोग मास्क व शारीरिक दूरी से बेपरवाह बने हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें