जलाए पटाखे, दीपों की रोशनी से जगमगाए घर
घंटा घड़ियाल बजाने के साथ ही हुआ शंखनाद - शाम ढलते ही घरों में दीये जलाने जुट गए लोग
संत कबीरनगर : अब धरती पर रामराज्य होगा। इसमें सभी लोग सुखी होंगे और किसी के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा। राम भारतीय संस्कृति के आधार हैं। उनका मंदिर निर्माण आरंभ होने से धरती धन्य हो गई है। अयोध्या के पावनधाम को कोटि-कोटि प्रणाम समर्पित है। बुधवार की सुबह सूरज निकलने के बाद से ही हर तरफ कुछ अलग ही छटा देखने को मिल रही थी। कहीं हर हर महादेव तो कहीं जय श्रीराम के नारों के साथ ही महिलाएं मंगलगान करते हुए मंदिरों की तरफ बढ़ रहीं थीं। दोपहर के बाद तो सब पर राम का ही रंग छा गया। जो जिससे मिल रहा था वहीं राम के जयकारे लगा रहा था। अपनी क्षमता के अनुसार मिठाई बांटने के साथ ही पूजा पाठ में भी लोग लगे रहे। शाम ढलते ही घर दीपों से जगमगाने लगे।
बुधवार को पौ फटते ही कोई फूल एकत्र करता दिखा तो कोई कपूर अगरबत्ती सहेजकर दिन के 12 बजे के समय का इंतजार करता रहा। अयोध्या में क्या हो रहा है इसे जानने के लिए टीवी और मोबाइल के माध्यम से पल-पल जानकारी लेते रहे। ज्योंही प्रधानमंत्री ने पूजन कार्य आरंभ किया तो घरों में शंख, मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे। टीवी से चिपके रहे लोग
राम मंदिर के भूमि पूजन को देखने के लिए लोग टीवी के सामने बैठे रहे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी खुशियों भरे पोस्ट डालने के लिए लोग सक्रिय रहे। जब प्रधानमंत्री ने पूजन आरंभ किया तो अनेक घरों में आरती की गई। हाल यह रहा कि दिन में 12 से एक बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पर लोगों ने अयोध्या का पूजन देखा। बाद में जय चौबे ने सभी का मुंह मीठा करवाया। लोगों ने मनाई दीपावली
शाम को जिले भर में दीपावली मनाई गई। महिलाओं ने रंगोली बनाकर भगवान को अपने घरों में आने के लिए आमंत्रित किया। इसे लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा।
---
हनुमानजी को चढ़ाया लड्डू
खलीलाबाद के हनुमानगढ़ी पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर हनुमान जी की पूजा किया। महंत संतोष दास ने भोग लगाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गुरदीप सिंह बिट्टू, अरविद उर्फ विकास उपाध्याय, धर्मेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, मनोज सिंह, शिव कुमार सिंह, पदम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। सुंदरकांड का हुआ पाठ
खलीलाबाद के ककरहिया स्थित दुर्गा मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के बाद भक्तों में 51 किग्रा लड्डू बांटा गया। इस दौरान प्रमोद दूबे,दिलीप दूबे, झीनक चौधरी, सतपाल चौधरी, चुम्मन चौधरी, राम नारायण चौधरी, दीपक चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, कुलदीप किलोई, शुभदयाल चौधरी, नाटे शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद दूबे, दिलीप दूबे आदि मौजूद रहे।