Move to Jagran APP

एक पाजिटिव और 1736 लोग जांच में मिले निगेटिव

संतकबीर नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना के 1737 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें केवल एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव जिबकि 1736 लोग जांच में निगेटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 10:10 PM (IST)
एक पाजिटिव और 1736 लोग जांच में मिले निगेटिव
एक पाजिटिव और 1736 लोग जांच में मिले निगेटिव

संतकबीर नगर: जिले में शुक्रवार को कोरोना के 1737 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें जिले के केवल एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जबकि 1736 लोग जांच में निगेटिव मिले हैं। इस दिन एक भी कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस दिन कोरोना का नमूना लेने के लिए विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करती रही।

prime article banner

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जनपद में सिर्फ नाथनगर ब्लाक के एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अब तक कोरोना के 317967 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें से 3423 लोग जांच में कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि 305089 नमूने निगेटिव निकले हैं। इलाज के बाद अब तक 3398 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 861 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने का कारण लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना है।

बच्चे व प्रसूता के लिए स्तनपान लाभकारी

संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शुक्रवार को गृहविज्ञान विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। स्तनपान का महत्व विषयक संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष कंचन लता पाण्डेय ने बच्चे व प्रसूता के लिए स्तनपान को लाभकारी बताया।

विभागाध्यक्ष ने कहा कि स्तनपान ईश्वरीय वरदान है। यह शिशु का प्रथम आहार है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दीं। डा. रेनू पांडेय ने शिशु के लिए स्तनपान के महत्व को परिभाषित किया। नीलम, सिजरा, रीमा, चंचल, श्वेता सहित 22 छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अमृता मिश्रा, संतोषी, दीपांजलि, पूजा,मोनिका, अंजनी, रोशनी, निकिता, स्नेहा, उमा, बुशरा सहित अनेक छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.