Move to Jagran APP

रबड़ी खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार

ये लोग धर्मसिंहवा से राजेडीहा बाजार में घूमने आए थे। धर्मसिंहवा कस्बा निवासी मनोज वर्मा के परिवार के नौ लोग बीते बुधवार को शाम के करीब सात बजे धर्मसिंहवां थानाक्षेत्र के राजेडीहा में घूमने व खरीदारी करने के लिए गया हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM (IST)
रबड़ी खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार
रबड़ी खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार

संतकबीर नगर: धर्मसिंहवा कस्बा निवासी एक ही परिवार के नौ लोग बीते बुधवार की रात रबड़ी खाने से बीमार पड़ गए। ये सभी लोग सिद्धार्थनगर जिले के बेलौहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें सात लोगों की हालत खतरे से बाहर है। जबकि दो बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

ये लोग धर्मसिंहवा से राजेडीहा बाजार में घूमने आए थे। धर्मसिंहवा कस्बा निवासी मनोज वर्मा के परिवार के नौ लोग बीते बुधवार को शाम के करीब सात बजे धर्मसिंहवां थानाक्षेत्र के राजेडीहा में घूमने व खरीदारी करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान चौराहे पर स्थित एक चाय-पान की दुकान पर सभी लोगों ने जलपान किया। यहां पर रबड़ी मिठाई खाई। इसे खाने के बाद किसी को कोई दिक्कत महसूस नहीं हूई। ये लोग रात के करीब नौ बजे वापस घर लौटे। घर पर पहुंचते ही सभी लोगों को उल्टी- दस्त व पेट दर्द की की शिकायत हुई। घर में मौजूद प्रदीप कुमार वर्मा ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया तो लोगों ने फूड प्वाइजनिग की बात कही। इस पर बीमार पड़े परिवार के सभी नौ लोगों को सिद्धार्थनगर जनपद के एक निजी अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। इसमें 12 वर्षीय मीनल वर्मा, 10 वर्षीय स्वतंत्र वर्मा, 24 वर्षीय रमा वर्मा, 28 वर्षीय विजय वर्मा, सात वर्षीय अंश वर्मा, सात वर्षीय अनंत वर्मा , दो वर्षीय आर्ची, एक वर्षीय अभि व छह वर्षीय प्राची शामिल है। अभी आर्ची व अभि की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाकी सात लोग उपचार के बाद खतरे से बाहर हैं। ये पहले की तुलना में ज्यादा राहत महसूस कर रहे हैं। बहरहाल क्षेत्र में फूड प्वाइजनिग की इस घटना से हड़कंप मच गया है। एसडीएम-मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी के लिए लगाया हूं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। फूड प्वाइजनिग के लिए जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.