Move to Jagran APP

नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली शपथ

मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक बने अजय कुमार सिंह सुभाष सिंह निहार रंजन द्विवेदी और सौदागर सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने कहा कि पुलिस सर्विस के दौरान मिली पदोन्नति विशेष महत्व रखती है। यह दिन समूचे सेवाकाल के दौरान यादगार बन जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:19 PM (IST)
नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली शपथ
नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली शपथ

संतकबीर नगर : सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण बुधवार को हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जनपद न्यायाधीश महफूज अली ने कहा कि लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए बार व बेंच का आपसी सामंजस्य आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने कचहरी में मूलभूत समस्याओं के यथा संभव निदान कराने का भी आश्वासन दिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को एडीजे राकेश पांडेय, दीपकांत मणि, जैनुद्दीन अंसारी, शिखारानी जायसवाल, शैलेंद्र यादव, सुधांशु शेखर उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, दीपक सिंह, सत्य प्रकाश आर्या, जेएम प्रिया ने भी संबोधित किया। श्यामबिहारी लाल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, गोरख प्रसाद श्रीवास्तव, महीप बहादुर पाल, निरंजन सिंह,ओमप्रकाश त्रिपाठी, नवनीत पांडेय, सीपी पांडेय, प्रभाकर मिश्रा, सरफराज नवाज आलम, प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, कुंवर राणा प्रताप सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इन्होंने ली शपथ सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वम्भर दयाल, उपाध्यक्ष दो पद प्रेम नारायण मिश्र व राकेश कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री प्रशासन दिलीप कुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अवधधारी शर्मा,संयुक्त मंत्री प्रसार सत्यवीर शुक्ल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य रामदीन गुप्ता, राजकिशोर मिश्र, अजय कुमार पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय,अभिलाष श्रीवास्तव, परशुराम, कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य अखिलेश पाठक,पवन मांझी,सिद्धार्थ पांडेय,अतुल कुशवाहा, प्रमोद नायक, सुभाष ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

जिले के चार मुख्य आरक्षी बने उप निरीक्षक, लगा स्टार

जनपद के चार मुख्य आरक्षी को इस वर्ष पदोन्नति का तोहफा मिला। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने पदोन्नति पाए पुलिस कर्मियों को बुधवार को अपने कार्यालय में स्टार लगाकर बधाई दी।

मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक बने अजय कुमार सिंह, सुभाष सिंह, निहार रंजन द्विवेदी और सौदागर सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने कहा कि पुलिस सर्विस के दौरान मिली पदोन्नति विशेष महत्व रखती है। यह दिन समूचे सेवाकाल के दौरान यादगार बन जाता है। उन्होंने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों से कहा कि पदोन्नति के साथ ही विभाग में अब आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। ऐसे में अब अपने दायित्वों के निवर्हन के प्रति गंभीर रहना होगा। प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, हरिकेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.