नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत
जिले के भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बद्री यादव के ग्राम चंद्रौटी स्थित उनके आवास पर सोमवार को भाजपाइयों का तांता लग गया।
संतकबीर नगर: जिले के भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बद्री यादव के ग्राम चंद्रौटी स्थित उनके आवास पर सोमवार को भाजपाइयों का तांता लग गया। सभी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कि देश की रक्षा के लिए आपात काल के दौरान लखनऊ में जेल में रहने के साथ ही उन्होंने जनसंघ और भाजपा को हमेशा मजबूत करने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए वह किसी भी स्तर पर जाने को तैयार रहेंगे। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोस जताया है। इसे टूटने नहीं देंगे।इस दौरान अमित श्रीवास्तव,अंबरीश राय,आनंद तिवारी,ओमप्रकाश यादव,प्रमुख राममिलन यादव,राजकुमार चौरसिया,बुद्धिसागर पांडेय,अरूणेश द्विवेदी,राजीव गुप्ता,वीरेंद्र तिवारी,जितेंद्र चौहान,अनिल पांडेय,उमेश सिंह,अरुण सिंह सैंथवार,उदयप्रताप राय,अनिरूद्ध यादव,हेमंत चतुर्वेदी,विध्यवासिनी चतुर्वेदी,रामसहाय पांडेय,अशोक राय,जमशेद खां,गणेश पांडेय,जगदंबा श्रीवास्तव,राम सहाय विश्वकर्मा,सुभाषचंद्र तिवारी,साधू यादव,अश्विनी गुप्ता,नीरज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।