नाव से जा रहे सांसद की तबीयत बिगड़ी, सुधार
धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए नाव से जा रहे सांसद प्रवीण कुमार निषाद की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:28 AM (IST)
संत कबीरनगर : धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए नाव से जा रहे सांसद प्रवीण कुमार निषाद की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। बताया जाता है कि ये गायघाट में बंधे के किनारे से नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। तेज धूप के कारण इन्हें चक्कर आने लगा। कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में नाव को किनारे लगवाया। इसके बाद इन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैंसर बाजार पहुंचे। यहां के डाक्टरों ने इनका उपचार शुरू किया। डा. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सांसद का सुगर कम हो गया था। सेहत में सुधार हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें