गणतंत्र दिवस परेड को बनाएं ऐतिहासिक : एसपी
पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करना चाहिए।
संतकबीर नगर : गणतंत्र दिवस का पर्व देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। परेड का आयोजन खुद को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए तैयार दिखाने के लिए होता है। पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करना चाहिए।
सोमवार को एसपी डा. कौस्तुभ की मौजूदगी में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस परेड का छद्म आयोजन किया गया। एसपी ने प्रतीकात्मक रूप से ध्वजारोहण किया इसके बाद परेड की सलामी ली। शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारा छोड़ा गया। पुलिस कर्मियों ने हर्ष फायरिग की। एसपी ने भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीष भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे । च़ुनाव में गड़बड़ी करने वालों की नहीं होगी खैर
संतकबीर नगर: विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बखिरा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संवेदनशील बूथ क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों पर कठोरता से पेश आने का संदेश दिया गया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का फ्लैग मार्च निकला। थाना क्षेत्र के संवेदनशील बूथ कांटामान सिंह, कोपिया, करैली, बौरब्यास, तिघरा, बखिरा, अमरड़ोभा में फ्लैग मार्च किया। लोगों को किसी अफवाह को लेकर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव को निष्पक्षता से पूरा करवाना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें बाधा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।