रसोई गैस पहुंचाने वाले हुए सुरक्षित
मगहर जिले का हॉटस्पॉट क्षेत्र है। यहां पिछले 23 अप्रैल से लोगों की आवाजाही बंद है। प्रशासन ही लोगों को राशन सब्जी दूध के साथ अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 10:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 10:22 PM (IST)
संत कबीरनगर : मगहर जिले का हॉटस्पॉट क्षेत्र है। यहां पिछले 23 अप्रैल से लोगों की आवाजाही बंद है। प्रशासन ही लोगों को राशन, सब्जी, दूध के साथ अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहा है। रसोई गैस की कमी न हो इसके लिए भी प्रशासन जुटा है। नगर में इंडेन गैस सर्विस के डिलीवरी मैनों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया है। यह सभी अब पूरी सुरक्षा के साथ लोगों को रसोई गैस दे रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें