एलआइसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद कार्यालय पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM (IST)
संतकबीर नगर : भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद कार्यालय पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कर्मचारी कार्य विहीन दिवस के रूप में समस्त कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। यह आयोजन पूरे देश में हो रहा है, जिसमें करीब 21 लाख कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सरकार से अभिकर्ताओं के ग्रेजुटी बढ़ाने, प्रीमियम से जीएसटी की समाप्ति, पालिसियों पर बोनस में वृद्धि, गैर क्लब मेंबर्स अभिकर्ताओं को मेडिकल की सुविधा समेत कई मांगे हैं। इस दौरान रमेश तिवारी, अतुल पांडेय, निसार अहमद, राजेन्द्र, रामशीष यादव, रिपुजंय मौर्य समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें