लेखपालों का तहसील परिसर में धरना
धनघटा तहसील परिसर में लेखपालों ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:06 AM (IST)
संतकबीर नगर: धनघटा तहसील परिसर में लेखपालों ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
धरना को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष गिरजेश यादव ने कहा कि सरकार हमसे काम पूरा लेती है। सुविधा के नाम पर कुछ भी नही देती। जब तक मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। विवेक रंजन, सुरजीत यादव,कहकशा परवीन सहित अनेक लेखपाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें