नहर बेपानी, बढ़ी परेशानी
संतकबीर नगर सेमरियावां क्षेत्र में स्थित नहर मेंपानी न आने से किसान परेशान हैं। किसानों ने नहर में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।
संतकबीर नगर: सेमरियावां क्षेत्र में स्थित नहर मेंपानी न आने से किसान परेशान हैं। करही-रजवाहा- दुधारा नहर में पानी न आने से फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों न नहर में तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। मूड़ाडीहाबेग के नियाज अहमद व मोहम्मद कामिल का कहना है कि खेत तक पानी न पहुंचने से परेशान होना पड़ रहा है। नजीर अहमद कहना है कि विभाग मनमानी से समय पर कभी पानी नहीं मिलता है। ग्राम विगरामीर के अब्दुल मजीद का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया है। इससे किसानों को फसल की सिचाई करने में दिक्कत होती है।
अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड -चार के आर के गौतम का कहना है कि मौके पर संबंधित सहायक अभियंता को जाने के लिए कहा गया है। नहर साफ कराकर शीघ्र पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। भकियू ने गांव में लगाई पंचायत
संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन(भाकियू )के कार्यकर्ताओं ने रविवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के बच्छईपुर गांव में पंचायत लगाई। कृषि कानून वापस होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सरकार को किसान हित मे कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। यह कानून के किसानों के हित में नहीं है। इस कानून से किसान अपनी समस्याओं को लेकर अदालत में नहीं जा सकेंगे। यह कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है। यदि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है तो उद्योगपतियों के हित में क्यों काम कर रही है। सरकार को मांगों में बदलाव नहीं वरन सीधे कानून को वापस लेना चाहिए। ऐसा न करने पर किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मंडल संगठन मंत्री हृदयराम यादव, रामदरश, विजय कुमार, पुर्णवासी निषाद, अवधेश, नूर आलम, रामधनी ,देवेंद्र, परवेज, सुगना, कुमारी देवी, बिफना, प्रभावती के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।