गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
मेंहदावल पुलिस ने रविवार की देर रात एक आरोपित को भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़ लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 12:56 AM (IST)
संतकबीरनगर : मेंहदावल पुलिस ने रविवार की देर रात एक आरोपित को भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्त को निकल रही थी। मेंहदावल के बिसौवा चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया, जिसको रोककर वाहन की जांच की गई। वाहन की डिक्की से 14 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान हजारी लाल जायसवाल निवासी बृजमनगंज जनपद महराजगंज के रूप में हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें