सर्पदंश से बालिका की मौत
वंदना शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। रात में लगभग तीन बजे उसे जहरीले सांप ने काट लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:36 PM (IST)
संत कबीरनगर : धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांड़ा के बन्हैती टोला निवासी रमेश चौहान की 13 वर्षीय पुत्री वंदना शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। रात में लगभग तीन बजे उसे जहरीले सांप ने काट लिया। उसके आवाज लगाने पर परिवार के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें